फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से बालिका की जान गई

Fri, 15 Jul 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने और दवा लेने की लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तेज बुखार से पीड़ित बालिका की मौत हो गई। जिला अस्पताल मेें उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार है। प्राइवेट क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ निवासी मनप्यारे की सात वर्षीय पुत्री सोना चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसका इलाज प्राइवेट क्लीनिकों में कराया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को सोना की हालत अचानक बिगड़ गई। तब परिजन बालिका को जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। एक सप्ताह में उल्टी, दस्त व बुखार से यह लगातार चौथी मौत है। तेज धूप निकलने और बीच बीच में बूंदा बांदी होने से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयवीर सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से लोग इस प्रकार की बीमारी की चपेट में आ जाते है। ऐसे मौसम में खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें