फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गड्डी से नोट निकालकर जेब में डालते दिखे कैशियर, निलंबित

Thu, 18 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। हमीरपुर जिला सहकारी बैंक की अजनर शाखा के कैशियर का गड्डी से नोट निकालकर जेब में डालने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कैशियर को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा अजनर निवासी जगतराज कुशवाहा ने थाना अजनर में तहरीर देकर बताया कि 16 दिसंबर को उसका भतीजा राहुल व बेटा अंकित डेढ़ लाख रुपये लेकर हमीरपुर जिला सहकारी बैंक की अजनर शाखा में खुले करंट अकाउंट में जमा करने गए थे। जब रुपये कैशियर मोहित खरे को दिए तो वह मशीन में रखकर नोट गिनने लगे और कुछ देर में सौ-सौ रुपये के 10 नोट कम होने की बात कही। इस पर राहुल ने पूरे नोट होने का दावा किया तो कैशियर मोहित ने एफआईआर की धमकी दी। मामले की सूचना पर जब जगतराज मौके पर पहुंचा और मैनेजर से सीसीटीवी कैमरे चैक कराए तो इसमें कैशियर मोहित इन नोट में से कुछ नोट निकालकर पर्स में रखते दिखाई पडे़। मैनेजर अशोक कुमार धुरिया ने बताया कि घटना के बाद मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कैशियर को निलंबित करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें