चरखारी मार्ग पर संत जोसेफ स्कूल के पास स्टेयरिंग फेल होने सो बोलेरो बढ़े पत्थर से टकरा कर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज, झांसी रेफर कर दिया गया।
रविवार को महोबा से चरखारी की तरफ जा रही बोलेरो की स्टेयरिंग सेंट जोसेफ स्कूल के पास फेल हो गई।
इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े बड़े बड़े पत्थरों से टकरा कर पलट गई। गाड़ी पलटते ही अंदर बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घायलों को राहगीरों ने आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में संजय (12) पुत्र शिवचरन, विशाल( 30) पुत्र श्यामबाबू, राजू (28) पुत्र पंचा, सिचाई विभाग कालोनी व रामकुमार सहित आधा दर्जन लोग शामिल हैं।
संजय, विशाल और राजू को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज, झांसी रेफर कर दिया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।