फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय कला वर्ग में महोबा की छात्राओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Thu, 09 Feb 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खुशी जाहिर करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज दतिया द्वारा झांसी में आयोजित प्रांतीय स्तरीय कला वर्ग महोत्सव में उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों से आए विद्या भारती विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत व नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। झांसी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महोबा की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज झांसी में आयोजित प्रांतीय स्तरीय कला वर्ग महोत्सव में केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. इंद्रदेव प्रधान मुख्य अतिथि व मनमोहन गेड़ा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन सारावगी की। कलावर्ग में उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

कला वर्ग महोत्सव में हारमोनियम, तबला, रंगोली, चित्रकला, नृत्य, नाटक, भाषण आदि मेें 14 जनपदों के विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


सरस्वती बालिका विद्या मंदिर महोबा की शिक्षका पूनम पाल ने बताया कि कला वर्ग में विद्यालय की एक दर्जन छात्राओं ने हिस्सा लिया। बताया कि इन छात्राओं को बेहतर ट्रेनिंग विद्यालय में दी गई थी। शास्त्रीय एकल नृत्य में श्रेयम, समूह लोक नृत्य में सौम्या ग्रुप, तबले में भूमिका, काव्यपाठ में भावना पाठक, गीता श्लोक में तृप्ति कुशवाहा, हारमोनियम में नंदनी, शास्त्रीय गायन में उर्वशी धुरिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किया।
विज्ञापन


छात्राओं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से विद्यालय की प्रधानाचार्या बीना तिवारी, शिक्षिका रचना और छात्राओं के अभिभावक गदगद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें