फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध की हत्या

Thu, 15 Jan 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम उमरई निवासी गोविंददास (70) पुत्र डरू राजपूत गुरुवार को सुबह तकरीबन 7:30 बजे शौच क्रिया कर खेत से घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लगतेे ही वृद्ध खून से लथपथ होकर नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनोें ने वृद्ध का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़  गए। हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के पुत्र हरिश्चंद्र ने थाना महोबकंठ में दी तहरीर में बताया कि दो माह पहले गांव के ही एक दबंग से मारपीट को लेकर उनकी रंजिश चल रही थी। जिससे दबंग ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर वृद्ध की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने दबंग व उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल ने कुछ भी बताने से इंकार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें