ग्राम पंचायत में प्रत्येक गुरुवार को पशु बाजार लगती है। जहां खन्ना के अलावा चिचारा, बरभौली, खम्हरिया, अटघार, सिरसी खुर्द, महेवा सहित तमाम दूर दराज के गांवाें से ग्रामीण अपने पशु बेचने और खरीदने के लिए पशु बाजार आते हैं। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा पशु बाजार को तवज्यो न दिए जाने के कारण आने वाले पशु व्यापारियाें को ऊबड़ खाबड़ स्थान व गंदगी और जलभराव से जूझना पड़ रहा है। न तो यहां कभी सफाई कराई जाती है और न ही जलभराव की समस्या पर कोई काम किया जाता है। जिससे पशु व्यापारियाें को कीचड़ युक्त स्थानाें पर खड़े होकर पशुआें की खरीद फरोख्त करनी पड़ती हे। कस्बे के अनिल, असगर, विनोद, हिंद बहादुर, उदयश्री ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को पत्र भेजकर पशु बाजार का ठेका कराए जाने और यहां आने वाले पशु व्यापारियाें को सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।