फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कलाकारों ने जवाबी कीर्तन में श्रोताओं को बांधे रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ के किशोरजू महाराज मेले में शुक्रवार रात जवाबी कीर्तन का मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर के शंभू हलचल और राखी आजाद ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने एक से बढ़कर एक भजनों का आनंद लिया और भाव-विभोर हो गए। बारिश के बावजूद दर्शक देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सक्सेना ने किया। शंभू हलचल ने माता रानी की वंदना और भगवान राम को समर्पित कीर्तन प्रस्तुत किए।
राखी आजाद ने ज्ञान दायिनी मां वीणावादनी और इंडिया रे इंडिया रे जैसे भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। शंभू हलचल ने सवाल-जवाब के तर्ज पर भी कीर्तन सुनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष वैभव अरजरिया, मेला संयोजक राकेश अरजरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें