फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पैमाइश के बाद भी एंगल उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पनवाड़ी में राजस्व टीम की पैमाइश के बाद लगाए गए एंगल को उखाड़कर फेंकने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला जंटपुरा निवासी मन्नू अहिरवार ने तहरीर में बताया कि पनवाड़ी स्थित जमीन का वह खातेदार है। उसने एसडीएम के यहां सरकारी बंटवारे का वाद दाखिल किया था। न्यायालय के आदेश पर 26 अप्रैल को राजस्व टीम ने पैमाइश करके एंगल लगा दिए थे। उसी दिन विपक्षी कुसुम, राजकुमारी, सुषमा, प्रभा, दिनेश और अनुज ने एंगलों को उखाड़ दिया।
19 जून को विपक्षी खेत के खरपतवार व पौधों को काट रहे थे तो पत्नी पुनिया ने मना किया। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कुसुम, राजकुमारी, सुषमा, प्रभा, दिनेश व अनुज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, दूसरे पक्ष की कुसुम ने भी जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें