फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एसी बंद, सीलिंग फैन भी नहीं दे रहा हवा, उमस, गर्मी से मरीज बेहाल

Mon, 30 Mar 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 07 परिचय-गर्मी के चलते आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीज व परेशान तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
महोबा। स्थान : जिला पुरुष अस्पताल का आयुष्मान वार्ड। समय: आठ बजे रात, दिन- शनिवार। वार्ड में ठीक सामने दो बेडों पर भर्ती मरीज, जो मेडिकल स्टाफ से बात करते और इसी बीच रह-रह उनकी निगाह छत पर रेंग-रेंग कर चल रहे पंखे पर जाती और दीवार टंगी एसी पर। इसके बाद अपने परिजनों पर। मरीज व तीमारदारों के माथे पर पसीना और चेहरे पर इस अव्यवस्था का गुस्सा था। तेजी से बढ़ रही इस गर्मी के बीच जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की यह दुर्दशा मरीजों व तीमारदारों को रुला रही है। यह हाल केवल आयुष्मान वार्ड का ही नहीं था, अस्पताल के कई कमरों में ऐसे ही बंद एसी, पंखे और कूलर रखे थे, जो मरीजों को हवा की जगह गुस्सा दिला रहे थे।
विज्ञापन


कई एसी, कूलर और पंखों को मरम्मत का इंतजार



जिला अस्पताल में सभी कक्षों के अंदर कूलर, पंखे व एसी लगे हुए हैं लेकिन इसमें कई पंखे, कूलर और एसी को मरम्मत का इंतजार है। जो अभी तक नहीं हुई। ऐसे में दिन में तो मरीज किसी तरह से अव्यवस्था को झेल लेते हैं लेकिन रात के समय यह अव्यवस्था मरीज व तीमारदारों को रुलाने लगती है। मौसम में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में वार्डों में यह अव्यवस्था मरीजों पर भारी पड़ सकती है।





बोले मरीज व तीमारदार



उसम और बेचैनी से परेशान हैं


शहर के भटीपुरा मोहल्ला निवासी संतोष सैनी बीमार होने पर शनिवार की शाम को अस्पताल पहुंची। उन्हें आयुष्मान कक्ष में भर्ती किया गया। जैसे ही संतोष सैनी को बेड पर पहुंचाया गया तो उसके ठीक ऊपर दीवार पर लगा एसी बंद मिला। बेड के ऊपर पंखा भी नहीं था। ऐसे में चंद मिनट के बाद भी कमरे के अंदर हो रही उसम से वह बेचैनी के कारण उठकर बेड पर ही बैठ गई। पूछने पर बताया कि स्टाफ से कहा गया लेकिन कोई भी कुछ सुनने को तैयार ही नहीं हुआ। किसी तरह से इलाज कराया। उसम और गर्मी से बेचैनी होने लगी थी।
विज्ञापन


एसी बंद होने से परेशानी
तीमारदार रजनी राजपूत ने बताया कि वह अपने पति का इलाज कराने के लिए आई थी। पति को आयुष्मान वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां उन्हें खून चढ़ाया जा रहा था। पंखा बहुत ही धीमी गति से चल रहा था, इससे हवा ही नहीं लग रही थी और बगल में लगी एसी भी बंद थी। ऐसे में गर्मी से बुरा हाल हो गया।
आयुष्मान वार्ड व अन्य जगहों पर कुछ दिक्कत है। अस्पताल में एसी, पंखों व कूलर की सर्विस होनी है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उम्मीद है कि बुधवार से सभी उपकरणों की सर्विस होनी शुरू हो जाएगी। सात-आठ दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएगी। -डॉ. सुरेश कुमार, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल, महोबा।

फोटो 29 एमएएचपी 07 परिचय-गर्मी के चलते आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीज व परेशान तीमारदार। संवाद

फोटो 29 एमएएचपी 07 परिचय-गर्मी के चलते आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीज व परेशान तीमारदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें