फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदारों के तगादे से परेशान युवक फांसी पर झूला

Fri, 27 May 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। साहूकारों के कर्ज में डूबे युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी शंकरलाल (30) पुत्र राजेंद्र कुमार ने साहूकारों से करीब एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था।


साहूकारों के आए दिन कर्ज का तगादा करने से युवक परेशान रहने लगा। शंकरलाल ने कर्ज चुकाने के लिए अपना मकान गिरवी रख दिया लेकिन पूरा कर्ज नहीं चुका। मकान गिरवी रख जाने के बाद युवक अपनी ससुराल शुक्रवारी बाजार में रहने लगा। शुक्रवार की सुबह युवक ने कमरे के अंदर फांसी पर झूल आत्महत्या कर ली।


मृतक की पत्नी ने बताया कि साहूकार आए दिन घर आकर कर्ज चुकाने की बात कह कर धमकियां देते थे। जिससे उसका पति परेशान रहता था। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें