फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मकान खाली करने को कहा तो किरायेदार ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- मां व बेटी की पिटाई, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

महोबा। शहर के बजरिया स्थित मकान में किराये पर रहने वाले परिवार ने मकान मालकिन और उसकी बेटी को ही पीट दिया। उनकी गलती केवल इतनी थी कि उन्होंने किरायेदार को मकान खाली करने को कहा था। झगड़े के बाद पीड़ित मां व बेटी कोतवाली पहुंची और घटना की शिकायत की। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला मकनियांपुरा निवासी अफसाना बेगम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका एक मकान बजरिया में हैं। जिसे उन्होंने बजरिया निवासी रईसा और इरशाद को किराये पर दिया था। उसने 15 मई 2025 को किरायानामा भी तैयार कराया था और मकान 11 महीने के लिए दिया था। समय पूरा होने पर 15 जून को मकान व बिजली का किराया मांगा साथ ही मकान खाली करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इतनी बात कहने पर रईसा, इरशाद व रईसा के दो लड़के और दो अन्य युवकों ने उसे व उसकी बेटी को गालियां देनी शुरू कर दी और मना करने पर पीटकर घायल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि रईसा, इरशाद, रईसा के दो लड़के व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें