फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर दस हजार की लूट

Mon, 23 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पनवाड़ी के कुन्हेटा मोड़ पर असलहाधारी दबंगों ने दो ग्रामीणों को मारपीट कर दस हजार रुपए की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ग्रामीण ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दे दी है।
विज्ञापन


थाना पनवाड़ी के ग्राम चुरारी निवासी मत्थर खंगार (40) अपने एक रिश्तेदार के साथ शनिवार की रात पनवाड़ी में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में कुन्हेटा मोड़ के समीप पहले से घात लगाए बैठे असलहाधारी बदमाशों ने बाइक को घेर लिया।

 बाइक रुकते ही बदमाशों ने दोनों ग्रामीणों की बंदूक की बटों से जमकर पिटाई की और उनके पास से 7,600 रुपए नगद और मोबाइल लूटकर बाइक लेकर फरार हो गए।
घटना के कुछ देर बाद रास्ते से गुजरे राहगीरों ने दोनों ग्रामीणों को घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाने लगे। लेकिन घटना से एक किलोमीटर की दूरी पर लूटी गई बाइक बरामद हो गई। पीड़ित ग्रामीणों ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें