फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबड्डी के मंडलीय ट्रायल के लिए जिले से दस बालिकाएं चयनित

Tue, 02 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को बालिका कबड्डी का जिलास्तरीय चयन ट्रायल हुआ। जिसमें 20 से अधिक बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली 10 बालिकाओं का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता व प्रशिक्षकों की मौजूदगी में बालिकाओं का ट्रायल कराया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुस्कान, तराना, कृष्णाकुमारी, पिंकी, करिश्मा, अनुसुईया, रागिनी, हेमवती, सोनाक्षी और कुमारी मुस्कान का मंडल के लिए चयन किया गया। चयनित बालिकाएं मंगलवार को जनपद चित्रकूट के स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मंडल में चयनित बालिकाएं प्रदेश स्तर पर छह से आठ दिसंबर को जनपद गाजीपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें