मुस्करा-चरखारी मार्ग पर एक तेज रफ्तार टेंपो के पलट जाने से टेंपो सवार पिता पुत्र सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता-पुत्र की नाजुक हालत देख डाक्टरों ने दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कबरई कस्बे के मोहल्ला बल्देव नगर निवासी भगत सिंह (40) पुत्र लच्छी अपने बेटे राकेश के साथ सोमवार को बस स्टेशन महोबा से टेंपो में बैठकर चरखारी जा रहा था, चरखारी कस्बे में होंडा एजेंसी के पास तेज रफ्तार टेंपो असंतुलित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार भगत सिंह, राकेश 18) व रिवई निवासी कल्लू (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाप-बेटे की हालत नाजुक होने पर दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में भगत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लिया है। राकेश की हालत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि कल्लू को नाममात्र की चोट आने पर वह घर चला गया है।