फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर को लेकर शहर में निकली जन जागरण यात्रा

विज्ञापन
शहर में जन जागरण यात्रा निकालती महिलाएं - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण जन जागरण यात्रा रविवार को शहर में निकाली गई। जय श्रीराम की गूंज के साथ हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे भक्तों ने राममंदिर में सहयोग की अपील की। विभिन्न मार्गों से गुजरी यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जन जागरण यात्रा की शुरूआत शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद आल्हा चौक, तहसील चौराहा, कोतवाली रोड, मुख्य बाजार, ऊदल चौक होते हुए गुजारी। महिला मोर्चा की नीतू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव, पालिका चेयरमैन दिलाशा तिवारी, दीपाली तिवारी, निधि, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने राम मंदिर के लिए लोगों से सहयोग मांगा। कहा कि जिले में प्रत्येक घर से धनराशि एकत्र की जाएगी। इसके लिए समिति गठित की गई है। जन जागरण यात्रा में समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, नीरज रावत, पुष्पेंद्र गुप्ता, मयंक तिवारी, विवेक मिश्रा, रानू तिवारी, रामजी गुप्ता शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें