फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिनभर रिमझिम बारिश से सात डिग्री लुढ़का पारा, चलीं सर्द हवाएं

विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 13 परिचय-शहर के आल्हा चौक से बारिश के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
= पूरे दिन बादल छाने के साथ बूंदाबांदी ने कराया ठंडक का एहसास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर लगातार तीसरे दिन भी बादल छाए रहे। शुक्रवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान सर्द हवाएं चलने से अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। ऐसे में लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।
बंगाल की खाड़ी में बना अर्नब चक्रवात का असर बुंदेलखंड की पठारी धरती पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाने के साथ ही सर्द हवाएं चलती रहीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 94 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा रही। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि आगामी एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान में गिरावट आने से सर्दी असर दिखाएगी। मौसम में बदलाव से हल्की बारिश हो रही है, जो कृषि के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए वरदान बनी हल्की बारिश
कुलपहाड़। बृहस्पतिवार से बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को दिन भर हुई बूंदाबांदी से किसानों को राहत मिली। इस समय किसान रबी फसल की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है। लाड़पुर के करन राजपूत, कुलपहाड़ के राजेश चौबे, सुगिरा के भरत सिंह, सतारी के दिनेश गोस्वामी, भरवारा के महेंद्र कुमार आदि किसानों ने बताया कि उन्हें आशा थी कि तेज बारिश होगी, इससे खेतों में पलेवा हो जाएगा व मूंगफली की शेष फसल को उखाड़ने में मदद मिलेगी, हालांकि हल्की बारिश हुई। यदि एक-दो दिन में और बारिश होती है तो किसानों को खेतों में अलग से पानी नहीं देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें