फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एक डिग्री और लुढ़का तापमान, चलीं सर्द हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बंगाल की खाड़ी में बना अर्नब चक्रवात का असर दूसरे दिन भी बुंदेलखंड की पठारी धरती पर दिखाई दिया। पूरे दिन आसमान में बादल छाने के साथ ही सर्द हवाएं चलती रहीं। इस दौरान पिछले 24 घंटे में मौसम का अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और लुढ़क गया।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से मौसम में परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा लेकिन 10 बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई, पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं दोपहर करीब दो बजे के बाद 19 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। सर्द हवाएं चलने से लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं हवा में नमी का असर बढ़ने से आर्द्रता 74 फीसदी दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात का असर जनपद में भी दिख रहा है। शुक्रवार को भी इस तरह का मौसम रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें