फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को बताए आग बुझाने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर बुधवार को अग्निशमन टीम ने सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे अग्निशमन उपकरणों को चलाने का मॉक ड्रिल प्रशिक्षण दिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी एवं लीडिंग फायरमैन जाहिर सिंह, फायर मैन सरफराज खान, ज्ञानेंद्र कुमार ने अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे अग्निशमन उपकरणों द्वारा मेडिकल स्टाफ को आग बुझाने व इसे चलाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पीएचसी गौरहारी, सीएचसी चरखारी, सीएचसी खरेला, पीएचसी खरेला, पीएचसी दुलारा में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें