फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों में उत्साह 62 फीसद ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में जागरुकता है वहां टीकाकरण की स्थिति बेहतर है। ग्राम पहरा में बुजुर्गों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है। अब तक 62 फीसदी बुजुर्ग टीकाकरण करा चुके हैं। वहीं युवाओं में छह फीसदी लोगों ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन

सीएचसी कबरई अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहरा में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों का 62.5 फीसदी, 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का 6 फीसदी टीकाकरण हुआ है। ग्राम पहरा की कुल आबादी 6761 है। जिसमें से 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1352 महिला-पुरुष, 18 से 44 वर्ष उम्र वाले 2701 महिला-पुरुष तथा 18 वर्ष से कम उम्र वाले 2708 लोग हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1352 महिला पुरुषों में से 421 पुरुषों व 424 महिलाओं का टीकाकरण हुआ है, जो कि 62.5 प्रतिशत है। इसी क्रम में 18 वर्ष से 44 वर्ष उम्र वाले कुल 2701 महिला व पुरुषों के सापेक्ष महज 85 पुरुषों व 72 महिलाओं के ही टीका लग पाया है। जो 5.81 प्रतिशत ही है। पीएचसी में कार्यरत एएनएम क्रांति देवी ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम प्रधान आरती कुशवाहा ने टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया हैं। प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा ने बुजुर्गों को टीका लगवाने हेतु पीएचसी ले जाने के लिए गाड़ी की भी व्यवस्था की है।
- पहरा निवासी 75 वर्षीय श्याम लाल कुशवाहा का कहना है कि टीका लगवाने के बाद हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। टीका लगवाने के पहले कोरोना का भय था। अब हमें किसी तरह का कोई भय नहीं है। महामारी से बचाव हेतु सबको टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन

-पहरा निवासी राकेश कुशवाहा का कहना है कि महामारी से बचने के लिए सबको टीका लगवाना चाहिए। मैंने भी टीका लगवाया है लेकिन कोई परेशानी नहीं हुई। ग्रामीणों को अफवाहों सेे सावधान रहना चाहिए।
ग्रामीणों नेे लगवाया टीका
चरखारी। ग्राम अस्थौन में बने वैक्सीनेशन सेंटर मे रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वैक्सीन की खुराक ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद कुमार ने लोगों से कहा है कि वैक्सीन को लेकर समाज में तरह-तरह की भ्रांतियां फैली है वह सारी गलत है। वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। (संवाद)
प्रधान समेत ग्रामीणों ने लगवाई वैक्सीन
अजनर। प्रशासनिक अधिकारी टीकाकरण को लेकर ग्राम प्रधानों के सहयोग से टीका की गति बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। रविवार को ग्राम प्रधान अजनर नन्हे राम अनुरागी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों के साथ टीके की खुराक ली। साथ ही सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर अधीक्षक डॉ. पी के सिंह ने अजनर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें