फोटो 08 एमएएचपी 15 परिचय-गोलू कुशवाहा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
बेलाताल (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह पैर में लगी मिट्टी साफ करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई।
जैतपुर के मोहल्ला जमींदारी निवासी लच्छू कुशवाहा का बेटा गोलू (15) खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था। बारिश के चलते खेत जाने वाले नहर मार्ग पर कीचड़ होने से उसके पैरों में मिट्टी लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोर रेलवे ट्रैक के किनारे पैर में लगी मिट्टी साफ कर रहा था तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
चाचा मातादीन ने बताया कि खेत तक पहुंचने के लिए नहर का ही रास्ता है। ट्रैक के पास खड़े होकर मिट्टी हटाते समय हादसा हुआ। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।