फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बकरी चराने गए किशोर की चेकडैम में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रत्यक्षदर्शी बोले, चेकडैम के किनारे हाथ-पैर धोते दिखा था किशोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के सलारपुर गांव में बकरी चराने गए किशोर की चेकडैम में डूबने से मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। किशोर की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

सलारपुर निवासी रामकिशुन अहिरवार का बेटा बृजेश (10) शुक्रवार की दोपहर बकरी चराने खेतों की ओर गया था। तभी रास्ते में स्थित चेकडैम के किनारे बैठकर पैरों में लगी मिट्टी धोने लगा। तभी पैर फिसलने से किशोर चेकडैम में डूब गया। शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। तब उसका शव चेकडैम में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय किशोर चेकडैम के किनारे हाथ-पैर धोता दिखा था। हो सकता है पैर फिसलने से वह गिर गया। उधर, थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें