फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सामूहिक दुष्कर्म के चलते किशोरी गर्भवती

Sat, 21 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के कारण किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस ने मामले में दो युवकों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है। गांव में उसकी तीन बेटियां व दो बेटे रहते हैं। तीन मार्च को वह दिल्ली से लौटकर घर पहुंची तो देखा कि उसकी दूसरे नंबर की 16 वर्षीय बेटी का पेट काफी बड़ा था। काफी पूछताछ पर बेटी ने बताया कि परिचित महिला उसे अपने घर ले गई थी। वहां पर उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी का आरोप है कि इसमें मां बेटे ने भी सहयोग किया। गर्भ ठहर जाने पर दोनों ने धमकी दी थी कि किसी से भी बताने पर पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। किशोरी की बात सुनकर महिला ने कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस से शिकायत की।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें