फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलने से किशोर घायल

Wed, 20 May 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवारा में घर के बाहर खेलते समय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन- फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां नाजुक हालत में डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बुधवारा निवासी मदन के घर एक रिस्तेदार आया हुआ था। उसने मदन की बेटी को लोड तमंचा देकर अंदर रखने को कहकर वह लोगों से बात करने लगा। उधर लोड तमंचे का गलती से ट्रिगर दब जाने से दरवाजे पर खेल रहे किशोर महेंद्र (13) के सीने में गोली गल गई। जिससे महेंद्र खून से लतपथ होकर गिर पड़ा। गोली लगते ही ग्रामीणों ने आनन-फानन में महेंद्र को सीएचसी अजनर में  भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत में डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी केके गहलोत, सीओ कुलपहाड़ जीपी यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच के आदेश दिए। जिला अस्पताल में भर्ती किशोर की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें