थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवारा में घर के बाहर खेलते समय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन- फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां नाजुक हालत में डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्राम बुधवारा निवासी मदन के घर एक रिस्तेदार आया हुआ था। उसने मदन की बेटी को लोड तमंचा देकर अंदर रखने को कहकर वह लोगों से बात करने लगा। उधर लोड तमंचे का गलती से ट्रिगर दब जाने से दरवाजे पर खेल रहे किशोर महेंद्र (13) के सीने में गोली गल गई। जिससे महेंद्र खून से लतपथ होकर गिर पड़ा। गोली लगते ही ग्रामीणों ने आनन-फानन में महेंद्र को सीएचसी अजनर में भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत में डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी केके गहलोत, सीओ कुलपहाड़ जीपी यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच के आदेश दिए। जिला अस्पताल में भर्ती किशोर की हालत में सुधार बताया जा रहा है।