फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों में टीम का छापा, नहीं मिली चिप

Wed, 03 May 2017 10:50 PM IST
महोबा
विज्ञापन
पेट्रोल पंप में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेट्रोल पंपाें में आ रही चोरी की शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को उपजिलाधिकारी ने शहर के आधा दर्जन पेट्रोल पंपाें का निरीक्षण किया। अस दौरान कहीं भी चिप नही पाई गई और न ही घटतौली मिली।
विज्ञापन


बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, सीओ सदर जीतेंद्र कुमार, डीएसओ डीआर अहिरवार सहित चार अधिकारियों ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम पुलिस चौकी, भारत पेट्रोलियम आल्हा चौक, इंडेन पेट्रोलियम के बाद कुम्हडौरा सहित आधा दर्जन पेट्रोल पंपाें में पहुंचकर मशीनें खुलवाकर जांच की, लेकिन किसी भी मशीन में चिप नहीं निकली। भारत पेट्रोल पंप की दो मशीनें खुल नहीं सकी।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपाें में टीम के साथ जाकर मशीनों को खुलवाकर देखा गया। इसके बाद नोजल पंप से एक एक लीटर पेट्रोल केन में डालकर नाप की गई। नाप में तेल सही पाया गया। उन्होंने बताया कि शेष पेट्रोल पंपों पर चार मई को चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें