प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ब्लाक कबरई की बैठक लालाराम अहिरवार की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के सफल प्रयासों की सराहना की गई। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यालयों में साफ सफाई व पान मसाला का प्रयोग न करने की शपथ ली।
दाता की कुटी में आयोजित बैठक में जिला मंत्री देवेश खरे ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को शोषण से बचाना, निष्पक्ष तरीके से सभी समस्याओं का निस्तारण कराना और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के विशेष अवसर प्रदान करना है।
जिला संयुक्त मंत्री जितेंद्र कुमार ने अभी तक की संगठन की उपलब्धियों को गिनाया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक के बाद सभी शिक्षकों ने साफ-सफाई व ध्रूमपान न करने की शपथ ली।
इस मौके पर जैतपुर व पनवाड़ी से आए पर्यवेक्षक शैलेंद्र खरे व हरनारायण की उपस्थिति में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें यादवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र व सुनील पाठक को उपाध्यक्ष, चंद्रकांत गुप्ता को कोषाध्यक्ष, कमलेश कुमार, नेत्रपाल व ओमप्रकाश को संगठन मंत्री बनाया गया।
श्रीनगर महोबा। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अधिकारी व कर्मचारी स्वयं साफ सफाई कर रहे है। बुधवार को थानाध्यक्ष श्रीनगर मधुसूदन शुक्ला ने स्टाफ के साथ हाथों में झाडू लेकर थाना परिसर की साफ सफाई की अैर गंदगी को अलग किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा।