फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चयन वेतनमान को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Jan 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। चयन वेतनमान लगाने की प्रक्रिया कई महीनों से लंबित होने से नाराज शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने चार दिन में कार्यवाही पूरी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे। बीएसए राहुल मिश्रा को सौंपे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष प्रशांत सक्सेना ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में एक ही पद पर 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयन वेतनमान दिया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया एक वर्ष से लंबित है। शिक्षक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कहीं बीईओ कार्यालय स्तर तो कहीं पर बीएसए कार्यालय स्तर पर कमियां बताकर चयन वेतनमान लगाने में हीलाहवाली की जा रही है। बीएसए ने पटल सहायक को चार दिन में यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। ज्ञापन सौंपने वालोंं में महामंत्री रमाकांत मिश्रा, रूपसिंह राजपूत, राम सिंह, राजेश गुप्ता, रविकरन त्रिपाठी, राकेश शर्मा, आशीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें