फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक महासंघ ने मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
मशाल जुलूस निकालते शिक्षक और कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक सम्मान बचाओ आंदोलन के तहत गुरुवार को शिक्षक महासंघ जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, सह संयोजक नवीन गुप्ता और हरचरन राजपूत के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली व प्रेरणा एक्ट के विरोध में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली, प्रधानाध्यापकों के पदों की बहाली सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने गुरुवार को कचहरी प्रांगण से विशाल मशाल जुलूस निकाला। जो पीपीएन चौराहा, रोडवेज तिराहा, आल्हा चौक से होता हुआ तहसील पहुंचकर समाप्त हो गया। मशाल जुलूस में शिक्षकों और कर्मचारियों की भारी भीड़ जुटी। मशाल जुलूस के दौरान शिक्षक हाथ में बैनर और मशाल लिए चल रहे थे।
मशाल जुलूस के समापन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल न करके कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। मंत्री सुलेमान खान ने कहा कि एक तरफ सरकार सांसद, विधायकों की पेंशन, भत्ते बढ़ा रही है। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों के पेंशन, भत्ते खत्म कर रही है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री मनीष मोजिस, ब्लाक अध्यक्ष अजय द्विवेदी, शीतल प्रसाद, हरचरन राजपूत, रामनरेश पाल, जगदेव वर्मा, दयाराम वर्मा, जानकी प्रसाद कुशवाहा, ज्योति प्रकाश तिवारी सहित तमाम टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें