फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ने सुनी टीचरों की समस्याएं

Sun, 12 Apr 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने रविवार को मूल्यांकन केंद्र राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज पहुंचकर मूल्यांकन कर रहे टीचरों का निरीक्षण और मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षक विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने टीचरों की समस्याओं को हर हाल में निराकरण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र पहुंचे शिक्षक विधायक का माध्यमिक शिक्षक संघ के टीचरों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद शिक्षक विधायक ने मूल्यांकन केंद्र पहुंचकर मूल्यांकन का जायजा लिया। इस दौरान टीचरों ने एकजुट होकर शिक्षक विधायक को समस्याएं बताईं। शिक्षक विधायक ने टीचरों की समस्याआें का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्हाेंने कहा कि टीचर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करें। उन्हाेंने बताया कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त टीचरों को पुरानी पेंशन दिलाए जाने के लिए 24 अप्रैल को शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में विशाल धरना होगा। उन्होंने धरने में सभी टीचरों के शामिल होने का आह्वान किया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गयाप्रसाद त्यागी, जिला मंत्री जयप्रकाश अनुरागी, जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र अनुरागी, अखिलेश नारायण द्विवेदी, विश्वनाथ त्रिपाठी, प्रवीण गौड़, ललित सक्सेना, सरगम खरे, आशाराम मिश्रा, अबोध सोनी, एके द्विवेदी, विपिन बिहारी द्विवेदी, भानुप्रताप पालीवाल, लाल सिंह राजपूत, अखिलेश राजपूत, धनीराम सहित तमाम टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें