फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेजों में हेराफेरी कर रजिस्ट्री कराने पर छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दस्तावेजों में हेराफेरी करके रजिस्ट्री कराने के मामले में छह नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मवईखुर्द गांव निवासी आकांक्षा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व आरोपियों ने उसके पति राघवेंद्र सिंह और सास सावित्री देवी के सहखाते की जमीन के फर्जी कागजात बनवाने के बाद पति को अगवा कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने सहखाते की जमीन के फर्जी कागजातों के सहारे जबरन रजिस्ट्री करा ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पुष्पेंद्र सिंह, अंकित सोनी, रवि सोनी, राहुल सिंह, संदीप यादव, इंद्रपाल यादव व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें