फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी की चुगली करेंगे सेंसर कैमरे

विज्ञापन
पहरा रोड पर लगा टावर व गेट से गुजरते वाहन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। अवैध रूप से खनिज परिवहन कर टैक्स चोरी करना अब महंगा पड़ेगा। टैक्स चोरी पर रोक लगाने के लिए यूपी-एमपी सीमा क्षेत्र में सेंसर कैमरे लगाए जा रहे हैं जो अवैध खनिज परिवहन की चुगली करेंगे। माइन टैग, आरएफआईडी टैग से वाहनों की मॉनीटरिंग की जाएगी। अगर वाहन में दोनों टैग नहीं लगे हैं तो वाहन की नंबर प्लेट से वाहन संख्या स्कैन हो जाएगा जिसकी जानकारी कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी। जिससे खनिज परिवहन की जांच की जा सकेगी। यदि कोई वाहन बिना प्रपत्रों, कूटरचित प्रपत्र लेकर अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहा है तो तुरंत पकड़ जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पत्थर मंडी का बड़ा कारोबार है जो यूपी से लेकर एमपी तक फैला हुआ है। फर्जी ई- रायल्टी लेकर मॉल परिवहन होता है। अधिकारियों द्वारा कुछ वाहनों पर तो कार्रवाई की जाती है। वहीं कई वाहन स्वामी बिना प्रपत्रों के अवैध रूप से परिवहन करते हैं। जिस पर रोक लगाने के लिए सेंसर कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिले में करीब आठ स्थानों पर कैमरे लगेंगे। जिसकी शुरूआत पहरा से कर दी गई है।
कोट
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए 3.50 करोड़ की योजना से काम हो रहा है। यूपी-एमपी सीमा से गुजरने वाले वाहनों की सेंसर कैमरों की मदद से मॉनिटरिंग की जाएगी। इसको लेकर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कई बार चौकियों से बिना जांच के लिए वाहन निकल जाते थे, अब सेंसर कैमरे की मदद से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे राजस्व में इजाफा होगा।
विज्ञापन

टैग बताएगा बताएगा कहां से कहां जा रहा मॉल
जिन वाहनों पर आरएफआईडी टैग, माइन टैग लगे होंगे वह वाहन के परिवहन की पूरी जानकारी देंगे। ट्रैकिंग सिस्टम से पता चल जाएगा कि वाहन कहां से माल लेकर कहां जा रहा है। इसके द्वारा अधिकारी फर्जीवाड़ा को तुरंत पकड़ लेंगे।
पहरा रोड पर लगाया गया टावर
अवैध रूप से परिवहन करने वाले वाहनों द्वारा कर चोरी पकड़ने के लिए यूपी एमपी सीमा को जाने वाले पहरा रोड पर टावर लगाया गया है। जो वाहनों की जानकारी ट्रेस कर कंट्रोल रूम को भेजेगा। 24 घंटे इसके द्वारा मॉनी टरिंग की जा सकेगी।
कलक्ट्रेट में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम
अवैध रूप से खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसको लेकर कंट्रोल रूम में एलईडी लगाई गई है। जिससे सेंसर कैमरों की मदद से गुजर रहे वाहनों की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें