फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने कार से नगदी व जेवर पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर से खरीदारी कर लौट रहे कार सवारों को टप्पेबाजों ने अपना निशाना बनाया। खिड़की लॉक होने पर शीशा तोड़कर बैग में रखी 20 हजार की नगदी समेत 80 हजार के आभूषण उड़ा दिए। दिनदहाड़े शीशा तोड़कर घटना को अंजाम दिए जाने से लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर निवासी रिजवान खान व शाहिद खान परिवार समेत चार पहिया वाहन से कानपुर गए थे। गुरुवार की दोपहर कानपुर से सामान व गहनों की खरीदारी कर लौटते समय कार सवारों ने चाय नाश्ता कराने के लिए गाड़ी शहर के हमीरपुर चुंगी के पास खड़ी कर दी। गाड़ी लॉक कर सभी लोग एक दुकान में चाय पीने लगे। इस दौरान टप्पेबाजों ने पहले खिड़की का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। लॉक न खुलने पर उसका शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा बैग पार कर दिया। कार सवार जब वापस लौटे तो उनके होश उड़ गए।
पीड़ित ने बताया कि बैग में 20 हजार की नगदी व करीब 60 हजार रुपये कीमत के जेवरात थे। सूचना मिलते ही सीओ सदर जटाशंकर राव, कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

रुपये समझकर टप्पेबाजों ने उड़ाया कागजातों से भरा बैग
महोबा। शहर के परमानंद चौराहे पर एक बीमा एजेंट का कागजातों से भरा बैग रुपये समझकर टप्पेबाज ले गए। शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी राजकुमार द्विवेेदी बीमा एजेंट है। गुरुवार को वह किसी काम से स्टेट बैंक आया था। वापसी में उसकी कार का एक पहिया पंचर मिला। तब वह पंचर सही कराने के लिए नजदीक की दुकान पहुंच गया। इस दौरान टप्पेबाजों ने बैग पार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बैग में विभिन्न प्रकार के कागजात थे। सूचना पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें