फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव वेब सीरीज के निर्माता व निर्देशक पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन सौंपते पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। तांडव वेब सीरीज के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों ने की है। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप वेब सीरीज पर जल्द रोक लगवाने को कहा है।
विज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल धुरिया के नेतृत्व में गोविंद दास कुशवाहा, पप्पू चौहान, बृजेश पाठक, अनुपम त्रिपाठी, अखिलेश शिवहरे, राकेश सिंह, भीकम सिंह, जयकरन ने एसपी कार्यालय पहुंच विरोध जताया। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में कहा कि तांडव वेब सीरीज द्वारा भारत की एकता व अखंडता को तोड़ रही है। जो देशहित में सही नहीं है। उन्होंने एसपी से विवादित वेब सीरीज के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जल्द रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें