फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में तालाब किनारे मिला दो दिन से लापता वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के विवेक नगर मोहल्ले से लापता वृद्ध का शव तालाब के किनारे से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के विवेक नगर निवासी लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा (65) बुधवार की दोपहर घर से खाना खाकर निकल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित बर्मा तालाब के किनारे लक्ष्मण प्रसाद का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के तीन पुत्र ओम प्रकाश (30), संतोष (27), रमेश (25) व दो पुत्रियां शील कुमारी (35) और रजनी (18) वर्ष हैं। तीनों पुत्र व बड़ी पुत्री शादीशुदा हैं। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि वृद्ध के परिजनों ने गुमशुदगी की कोई सूचना पूर्व में नही दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें