फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब खुदाई से वर्षा जल संचयन के साथ बनेंगे आमदनी के स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। खेत तालाब योजना के अंतर्गत पूर्व सांसद ने मुढारी और सुगिरा में लोगों को जल संचय का महत्व बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने सुगिरा और मुढारी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें खेत तालाब के लिए भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया।
मुढारी गांव में ग्राम प्रधान पूरन रैकवार की अध्यक्षता में खेत तालाब योजना को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें गंगा चरण राजपूत ने कहा कि हर गांव में 10 तालाब खोदे जाने है। खेत तालाब में मछली पालन के अलावा बागवानी वृक्षारोपण भी कराया जा सकता है। जिससे किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। गांव में खेत तालाब खुदवाने वाले किसान लल्लू पाल, छवि लाल अहिरवार और चंदन सिंह राजपूत को माला पहनाकर उन्होंने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुढारी गांव को गोद लेकर सूरत संवारेंगे पूर्व सांसद
पूर्व सांसद ने बताया कि मुढारी गांव में सवा करोड़ की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जाएगा । गांव को गोद लेकर स्मार्ट बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बीडीओ बृज किशोर कुशवाहा से कहा कि मनरेगा का काम बड़े स्तर पर शुरू कराएं ताकि किसानों का पलायन रुक सके और मजदूरी का पैसा हर हाल में 15 दिन के अंदर उनके खाते में ट्रांसफर कराएं। कार्यक्रम में पूर्व सरकारी अधिवक्ता दशरथ राजपूत बीडीसी सदस्य संदीप राजपूत, हरदयाल सचिव चंद्रभान वर्मा रविंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें