फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई, ट्रकों में माइन्स टैग अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने शनिवार को पसवारा-पचहरा मार्ग, कबरई नहर पट्टी रोड, कानपुर और बांदा मार्ग स्थित खनिज बैरियरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओवरलोड खनिज परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। खनिज अधिकारी सनी कौशल से कहा कि कोई भी वाहन ओवरलोड न चलने पाए। अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।
खनिज बेरियरों के निरीक्षण में डीएम ने कहा कि सभी ट्रकों व डंपरों में माइन्स टैग लगा होना अनिवार्य है। क्रशर संचालक सुनिश्चित करें कि ट्रक में माइन्स टैग हो, तभी क्रशर से माल लोड किया जाए। सभी ट्रकों के शीशों में माइन्स टैग चिपका मिले, अन्यथा की स्थिति में उन्हें माल न दिया जाए। इसके बाद डीएम ने पसवारा-पचहरा मार्ग और कबरई नहर पट्टी रोड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें खराब होने पर दोनों मार्गों का स्टीमेट बनवाने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जल्द से जल्द दोनों मार्गों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें