फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दीपोत्सव व रंगोली बनाकर स्वामी विवेकानंद को किया याद

Mon, 12 Jan 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 15 परिचय-शहर के आल्हा चौक में रंगोली बनातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
महोबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार की शाम युवा दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के आल्हा चौक में दीपोत्सव व रंगोली बनाकर स्वामी विवेकानंद को याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह दिखा।
विज्ञापन

एबीवीपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं शहर के आल्हा चौक पहुंचे। इस दौरान आल्हा चौक में कार्यकर्ताओं व छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली सजाई। रंगोली की डिजाइन से हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। दीपोत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र सोनी, सह संयोजक वैष्णवी द्विवेदी, प्राची सक्सेना, सना अंसारी, विभाग संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया, विभाग संयोजक शिवम विश्वकर्मा, जिला संयोजक कृष्णा सिंह, वैभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें