फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

Tue, 13 Jan 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

वीरभूमि महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में जिला प्रमुख डॉ. प्रदीप ने बताया कि स्वामी विवेकानंद से शिकागो धर्म संसद में जब पूछा गया कि आपके यहां बेटियां बाकी देशों की तरह हाथ क्यों न मिलातीं, तब स्वामी विवेकानंद ने कहा कि आपके देश में क्या कोई महारानी से हाथ मिला सकता है। जवाब मिला नहीं तो उन्होंने कहा कि मेरे देश की हर बेटी महारानी है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे धर्म से आता हूं, जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति सिखाया है। इस मौके पर डॉ. एलसी अनुरागी, विभाग संयोजक शिवम विश्वकर्मा, जिला संयोजक कृष्णा सिंह, नगर उपाध्यक्ष आशी सिंह, डॉ. ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें