फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। डीजल, पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चरखारी को सौंपा। साथ ही, चेतावनी दी कि यदि डीजल और पेट्रोल के दामों में की गई वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो सपा कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

डीजल पेट्रोल की कीमतों में दिन प्रतिदिन हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर मंगलवार को रावबाग से सपा जिलाध्यक्ष प्रानसिंह यादव, हमीरपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव व पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत के नेतृत्व में साइकिल रैली और जुलूस निकाला गया, जो ड्योढ़ी दरवाजा, झंडा चौराहा, गोलाघाट, घड़ी वाली मस्जिद चौराहा समेत मुख्य चौराहा से होता हुआ तहसील पहुंचा। जहां एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि 22 दिनों से लगातार डीजल पेट्रोल की कीमतों में हो रही वृद्धि से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब फिर किसान और कर्जदार हो जाएगा। सपाइयों ने बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की। साइकिल रैली में रामसजीवन दद्दा, न्याज अहमद उर्फ मोनू, सुरेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कचरन सिंह राजपूत, जयराज सिंह जूदेव, साकिर अली समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें