फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रियाशील होगी सूपा मंडी, मिलेगी बेहतर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कृषक समृद्धि आयोग उत्तर प्रदेश शासन के सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने शहर के विरमा भवन में कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सूपा मंडी को शीघ्र क्रियाशील किया जाएगा। ताकि किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने सब्जी मंडी में किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने के मंडी सचिव को निर्देश दिए। कहा कि प्रतिदिन सब्जियों का भाव सूची बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने गोशालाओं में गोवंश के समुचित संरक्षण व देखभाल के निर्देश दिए। कहा कि उद्यान और वन विभाग की ओर से प्रत्येक गोशाला में छायादार वृक्ष लगाए जाएं। उन्होंने अन्य विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने खेत तालाब योजना के तहत निर्मित किए गए तालाबों का निरीक्षण किया। किसानों को फसल सिंचाई के लिए समुचित व्यवस्था कराए जाने व लघु सिंचाई विभाग की ओर से राजकीय नलकूपों का संचालन दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने नवीन मंडी महोबा और पचपहरा गोशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में किसानों की फसल को उचित मूल्य दिलाने के निर्देश दिए।

किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
कुलपहाड़। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने भूमि संरक्षण इकाई कुलपहाड़ की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत ब्लॉक पनवाड़ी के महुआ इटौरा में निर्मित कराई गई संरचनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को योजना के बारे में जानकारी देकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने भूमि संरक्षण कार्यालय व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय कुलपहाड़ का भी निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें