फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: देवोत्थान एकादशी पर खूब बिका गन्ना, एक करोड़ का कारोबार

Sun, 02 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 16 परिचय-शहर के डाकबंगला चौराहे पर ट्रैक्टरों में गन्ने लेकर आए किसानों से खरीद - फोटो : टूंडला में देवोत्थान पर सालिगराम व तुलसी का विवाह कराते गृहणी संवाद
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल/अजनर। देवोत्थान एकादशी का पर्व शनिवार को श्रद्धा-भक्ति व परंपरागत तरीके से मनाया गया। पर्व मेंं गन्ने का महत्व अधिक होने के चलते इसके दाम सातवें आसमान पर रहे। 20 रुपये से लेकर 70 रुपये तक का एक गन्ना बिका। जिले में एक दिन में गन्ने का करीब एक करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर भोर से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों मेंं गन्ना लादकर शहर के प्रमुख चौराहों में पहुंचे। एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर सजीं गन्ने की अस्थाई दुकानों में खरीदारी के लिए लोगोंं की भीड़ जुटी रही। अधिक मांग को देखते हुए गन्ना किसानों ने जमकर मुनाफा कमाया। दस रुपये में बिकने वाला गन्ना 20 से 30 रुपये और 50 रुपये में बिकने वाला गन्ना 70 रुपये तक में बिका। इसके अलावा कस्बोंं और ग्रामीण क्षेत्रोंं में देर शाम तक गन्ना खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रही। किसान रामदयाल, प्रमोद, हरीराम, मोहन आदि ने बताया कि इस बार गन्ने की बेहतर बिक्री हुई है। एक-एक किसान ने 30 से 40 हजार रुपये तक का गन्ना बेचा। ऐसे में शहर में सजी 100 दुकानों से ही करीब 40 लाख का गन्ना बिक गया।
शाम होते ही लोगों ने देवोत्थान एकादशी पर घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गन्ने का मंडप बनाकर लोगोंं ने परिक्रमा लगाई और घरों के दरवाजों पर दीप जलाए। इस दौरान बच्चों ने पटाखा व फुलझड़ी जलाकर पर्व की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें