फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने ससुराल में खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। महोबकंठ के किसान निर्मल रावत (40) ने मऊरानीपुर, झांसी स्थित ससुराल में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। आरोप है अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। फोन भी रिसीव नहीं किया। इससे निर्मल की मौत हो गई। बताया कि निर्मल ने कई महाजनों से कर्ज ले रखा था, चुका न पाने से परेशान था।
विज्ञापन

निर्मल कस्बा महोबकंठ निवासी ब्रजभूषण का बेटा था। उसकी चार बीघा खेती थी, खेती से वह पत्नी रानू और दो बच्चों के साथ ही माता-पिता का भरण-पोषण सही तरीके से नहीं पा रहा था। परिवार के लिए रोटी और बच्चों की पढ़ाई के लिए उसने गांव के महाजनों से एक लाख से अधिक का कर्ज था। अब वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। पत्नी रानू ने बताया कि पति आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। महाजन भी पति पर पैसा लौटाने का दबाव बना रहे थे। इससे पति परेशान था। रानू के मुताबिक बुधवार को पति मऊरानीपुर, झांसी के केलुआ गांव अपनी घर आए थे। जहर खाने पर उन्हें पनवाड़ी सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किसान नेता संतोष तिवारी ने बताया कि निर्मल को जिला अस्पताल ले जाने वालों में वह भी शामिल थे। उनका आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। उनका फोन भी रिसीव नहीं किया। अगर समय पर निर्मल को इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। निर्मल की मौत से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें