खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना में बुधवार को घर में अकेली महिला ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खन्ना निवासी रोशनी (35) पत्नी निर्भान सिंह बुधवार को घर पर अकेली थी। पति किसी काम से शहर से बाहर था। महिला ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।
चीख सुनकर पड़ोसियों ने आग बुझाकर परिजनों को सूचना दी। झुलसी महिला को परिजन इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। रोशनी के दोनों बच्चों नीति (07) व नितिन (05) का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष खन्ना सुनील शुक्ला का कहना है कि जांच कराई जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।