फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कीरत सागर क्लब के नाम पर आई धनराशि न मिलने से भड़के छात्र-छात्राएं

Sun, 29 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कीरत सागर क्लब के नाम पर आई धनराशि छात्रों तक नहीं पहुंची। इससे नाराज छात्र-छात्राओं का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। लामबंद छात्र-छात्राएं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर विरोध जताया। बाद में एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर धनराशि दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कीरत सागर क्लब के नरेश कुमार, नीतू वर्मा, राखी, अंकिता, कल्पना, विष्णुकांत, दीक्षा, साधना, प्राची आदि ने ज्ञापन में बताया कि वह कीरत सागर क्लब में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। 12 जनवरी को आरएडब्ल्यू टीम के चेयरमैन अंकित भाटी और उनकी टीम कीरत सागर के छात्रों की विजिट करने के लिए आए थे। उन्होंने कीरत सागर के छात्रों के लिए दो लाख रुपये की धनराशि की घोषणा की थी। कुछ माह बाद यह धनराशि कुछ लोगों के पास भेज दी गई। उन लोगों से कहा गया कि यह राशि कीरत सागर के छात्रों को सौंपी जाए लेकिन यह लोग धनराशि नहीं दे रहे हैं और बार-बार क्लब में आकर वीडियो बनाते हैं, इससे पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिक्कत होती है। लुभावने प्रलोभन देकर कीरत सागर क्लब के नाम पर राजनैतिक व अन्य व्यक्तियों से पैसे लेकर क्लब का नाम बदनाम किया जा रहा है। छात्रों ने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की। ताकि, पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें