फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विज्ञान की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश

विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 25 परिचय-शहर के इंडसवैली स्कूल में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
महोबा। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत मंगलवार को विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में छात्र-छात्राएं रुचिपूर्ण तरीके से प्रश्नपत्र हल करते नजर आए। शहर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, संत जोसफ्स इंग्लिश मीडियम स्कूल और इंडस वैली स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं ने कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा दी।
विज्ञापन

शहर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा में कक्षा सातवीं के छात्र आदर्श कुमार, कक्षा दसवीं के छात्र अर्चित पालीवाल और भुवी सचान ने हिस्सा लिया। इसी तरह से संत जोसफ्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा छठवीं के नक्षिता सिंह, शिवांश द्विवेदी, राघव अग्रवाल, कक्षा नवमीं के छात्र अभय सिंह राठौर और नवनीत द्विवेदी ने प्रश्न पत्र हल किए। वहीं शहर के इंडस वैली स्कूल में कक्षा छठवीं के आयुष तिवारी, शान्वी मौर्या, अर्नव मिश्रा, हिमांशु सिंह, जय प्रताप सिंह, यथार्थ गुप्ता, शिवांगी चौरसिया, कक्षा सातवीं के छात्र आकाश सेन, उत्कर्ष कुमार, प्रिया, वैभव पांडेय, कक्षा आठवीं के चेतन सिंह, अंश चौरसिया, कक्षा नवमीं के अंश गोस्वामी, आदित्य सिंह, स्नेहा वर्मा समेत 41 छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह के साथ परीक्षा दी।

फोटो 11 एमएएचपी 25 परिचय-शहर के इंडसवैली स्कूल में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें