फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया साफ-सफाई का महत्व

Sat, 11 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
शिविर में ग्रामीणों को जानकारी देती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय व रोशन सिंह बदन सिंह महाविद्यालय के चल रहे एनएसएस शिविर में छात्राओं ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं ने ग्रामीणाें को स्वच्छता के फायदे बताए।

शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका बताई। छात्रा अजिता, ममता, शिखा आदि ने घर-घर जाकर लोगों को सफाई व स्वच्छता की जानकारी दी। स्वच्छता से फायदों को बताया। इस मौके पर एनएसएस के समन्वयक डा. एसके राय ने कहा एनएसएस का उद्देश्य श्रम कराना नहीं, बल्कि ग्रामीणों को प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मो. आरिफ राइन, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला समेत अन्य छात्र मौजूद रहे। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवी छात्राआें ने सफाई की। इस दौरान झांसी से आए एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डा. एसके राय ने शिविर का निरीक्षण किया। छात्रा नेहा, आरती, सपना, संयोगिता आदि ने महिला शिक्षा व सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रबंधक अरविंद सिंह कछवाह, कार्यक्रम अधिकारी अनिल कटियार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें