जय बुंदेलखंड डिग्री कालेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में छात्राओं ने साफ सफाई कर स्वच्छता की अलख जगाई। गांव की गलियों में सफाई अभियान चला लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
प्राथमिक विद्यालय सिरमोर में एनएसएस शिविर के दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वच्छता पर जोर दिया। कार्यक्रम प्रभारी कृष्णकांत प्रजापति ने कहा कि सफाई न सिर्फ अपने शरीर का हो बल्कि सार्वजनिक स्थान भी स्वच्छ रहने चाहिए। सिरमोर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण राजपूत ने ग्रामीणों से खुले में शौच न जाने की अपील की।
गोष्ठी में जयसिंह यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से लेकर हर कोई चाहता है कि सफाई व स्वच्छता होनी चाहिए। इससे न सिर्फ बीमारियों से बचाव होता है बल्कि वातावरण भी शुद्ध रहता है। इस मौके पर अनूप, अशोक, रामसनेही, राकेश, विपिन, दशरथ, यासीन, मनोरमा, ज्योति, मोहिनी आदि मौजूद रहे।