फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्लासरूम में स्मार्ट टीवी पर छात्रों ने चलाया गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें छात्र क्लासरूम में लगी स्मार्ट टीवी पर हरियाणवी गाना चलाकर नाचते नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। डीआईओएस ने वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में कुछ छात्र क्लासरूम में स्मार्ट टीवी पर गाना चला रहे हैं। एक छात्र शिक्षक की कुर्सी पर गमछा बांधकर बैठा दिखाई दे रहा है। 37 सेकंड के वायरल वीडियो में पांच छात्र कक्षा के बीच में नाचते और शोरशराबा मचाते दिख रहे हैं। घटना उस समय की है जब क्लासरूम में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। छात्र अपने मोबाइल फोन से स्मार्ट टीवी को जोड़कर गाना चला रहे थे।
कॉलेज के प्रधानाचार्य भानुप्रताप का कहना है कि विद्यालय में नशा मुक्ति कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया था। इसके बाद चौकीदार को कक्ष बंद करने की बात कहकर शिक्षक चले गए थे। चौकीदार के इधर-उधर होने पर छात्रों ने गाना बजाया होगा। संबंधित छात्रों के अभिभावकों को बुलाया गया है। साथ ही चौकीदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें