चेस चैंपियनशिप में चाल चलते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : चेस चैंपियनशिप में चाल चलते प्रतिभागी। संवाद
कुलपहाड (महोबा)। डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कस्बे के आरबीपीएस में शुक्रवार को इंटरस्कूल चैस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन चार राउंड्स के मुकाबले खेले गए। शह और मात के खेल में प्रतिभागी छात्रों में अलग ही उत्साह दिखा।
प्रतियोगिता में छह स्कूलों के 140 से प्रतिभागी शामिल हुए। अंडर-11 आयु वर्ग में चौथे राउंड के मुकाबलों में आरबीपीएस के देवांश राजपूत ने संत जोसफ्सस्कूल के देव को, देवांश यादव ने देवांश लक्षकार को, सिद्धांत द्विवेदी ने आरबीपीएस के ध्रुव मिश्रा को और अनुराग ने शिवराम पुरवार को शिकस्त दी। अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले में अभिनेंद्र, सक्षम गुप्ता, करन कुशवाहा, अंश पटेल, शुभम, समक्ष, आर्यन गुप्ता, कपिल, प्रसून सिंह, वैभव गुप्ता व शरद गुप्ता ने जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग के अंतिम राउंड में आरबीपीएस के मो. फरहान ने सुशांत राजपूत को, शिवांशु सोनी ने शोएब खान को, देवांग सोनी ने अभिषेक को, रागिनी अहिरवार ने राशि उपाध्याय को, अंश स्वर्णकार ने आराध्या राजपूत को व गजेंद्र राजपूत ने नित्या गोयल को शिकस्त दी। इस दौरान जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महासचिव अमित अग्रवाल, सह सचिव सुधांशु खरे, मो. अरशद, अर्पित आदि मौजूद रहे।