फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: छात्र-छात्राओं ने नवीन तकनीक आधारित माॅडल बनाए

Sun, 22 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 14 परिचय-प्रर्दशनी में मॉडल देखते बीएसए व प्राचार्य राहुल मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था चरखारी में दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान छात्रों ने नवीनतम तकनीक पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए व प्राचार्य राहुल मिश्रा ने कराया। इस दौरान संस्थान के 2024 बैच के प्रशिक्षु कृष्ण राज मिश्रा, अभिषेक दीक्षित, ऋषभ राजपूत, मिथुन राजपूत, प्रियंका, अनुष्का, प्रगति, शिखा, नम्रता आदि प्रतिभागियों ने अपने टीएलएम मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें कृषि कार्य से संबंधित नवीन तकनीक व पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रस्तुतीकरण किया गया। प्राचार्य ने छात्रों की ओर से प्रस्तुत किए गए मॉडलों की सराहना की। उन्होंने हरित क्रांति, अन्न सुरक्षा, उत्पादन, पर्यावरण सुरक्षा आदि के बारे में संबोधित किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी मनीष केशरवानी, प्रवक्ता राजू सरोज, जयराम कुटार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें